Thursday, 8 March 2018

चाय वाला

चाय वाला 















विनय भाई चाय पिलाओ,

बोलते ही एक सुंदर सी मुस्कान और नम्र आवाज़ में ‎जय श्रीराम, राम-राम, नमस्ते,नमस्कार जैसे अभिवादन और एक गरमागरम कड़क चाय यही है पहचान,हमारे विनय कुमार तिवारी की, याने हमारा चायवाला।।

मृदभाषी,गजब सी फुर्ती और रिश्ते बनाने की कला का जिताजागता उदाहरण है विनय, सबके हाल - चाल की जानकारी रखने वाला, पहली ही चाय में दिल जितने वाला,याने हमारा चायवाला।।

बहुत ही सहज,शर्ट और पेंट पहने हुए, सुबह- सुबह ७  बजे ही पहुँच  जाते है दुकान पर ,क्या बुजुर्ग,क्या जवान,सभी लोग होते है इंतजार में, अपनी सुबह की चाय और राजनीती,खेल और व्यापार की गहमागहमी भरी बातों के।यही है पहचान हमारे विनय भाई की,याने हमारा चायवाला।।

बारह साल पहले उत्तरप्रदेश बनारस के बगल ही ग्राम तिलंगा है जो कि जिल्हा जौनपुर में आता है,वहां से एक परिवार नागपुर आया और लोगो को चाय पिलाना शुरू किया। देखते ही देखते चीजे बदलने लगी और शहर बड़ने और बदलने लगा पर विनय भाई की चाय आज भी उतनी ही कड़क और मजेदार है. समय के बदलाव के साथ चाय के साथीदार बदलने लगे और चीजे बदलते हुए महसूस होने लगी।

अभी कुछ दिन पहले ही भाईसाहब ने अपना ठेला बदला है नया बनवा कर लाये है ,बढ़िया वाला और चाय पिलाते हुए बड़े गर्व से बताते है की अमित भाई जितनी इस ठेले के उम्र है उतनी ही हमारी दुकान की उम्र हो चुकी है, मैंने बहुत गौर से विनय के चेहरे की तरफ देखते हुए, आनेवाले भाव को पढ़ने की कोशिश करने लगा और पाया की उसकी खुशी में एक अलग ही आत्मविश्वास था जिसे वो शब्दों में बयां करने की कोशिश कर रहा था , बहुत ही अच्छा लगा ये सुनकर.
 उस दिन हर किसी ने ये जाना की ठेला बदल गया है, यही है पहचान हमारे विनय भाई की, याने हमारा चायवाला।।


क्रमशः

अमित .


चाय वाला

चाय वाला  विनय भाई चाय पिलाओ , बोलते ही एक सुंदर सी मुस्कान और नम्र आवाज़ में ‎ जय श्रीराम , राम-राम ,...